मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता। अवैध हथियार के खरीद बिक्री की सूचना पर रविवार की देर शाम मुफस्सिल थाना की पुलिस ने बरदह गंगा घाट में छापेमारी कर 2 लोगों को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के पास से पुलिस ने 2 देशी कट्टा एवं 8 कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियारचक निवासी सदानंद मंडल पिता उमेश मंडल एवं नंद किशोर चौधरी पिता मेसो चौधरी के रूप में हुई है। मुफस्सिल थाना में दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सदानंद मंडल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। जो आर्म्स के साथ शराब का भी कारोबार करता है। आर्म्स एक्ट के मामले में वह पहले भी जेल जा चुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.