फरीदाबाद, नवम्बर 15 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की विभिन्न टीमों ने कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार रखने और उन्हें उपलब्ध कराने के आरोप में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल दो देशी पिस्टल, एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारियां 14 और 15 नवंबर 2025 को अलग-अलग स्थानों से की गईं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जोगिंद्र उर्फ नरेंद्र निवासी खंडेवला को क्राइम ब्रांच मानेसर ने शुक्रवार को खंडेवला सर्विस रोड के पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। आरोपी जोगिंद्र पर गुरुग्राम में पहले से ही हत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.