बदायूं, फरवरी 19 -- नगर के मोहल्ला संख्या पांच में गली में अवैध अतिक्रमण आरोप लगाते हुए नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की है। इसको लेकर लोगों ने पालिका कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन भी किया और जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। मोहल्ला निवासी कृष्णपाल का आरोप है कि कुछ लोगों ने गली में अवैध रूप से स्लिप बना ली हैं, जिससे रास्ता काफी संकरा हो गया है और आवागमन बाधित हो रहा है। नगर पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहन भी गली में नहीं आ पा रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है, कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर कई मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...