हल्द्वानी, मई 17 -- हल्द्वानी। पेटा इंडिया और पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सालय में शनिवार को चलाए गए संयुक्त जागरूकता अभियान के तहत 100 से अधिक अवैध स्पाइक बिट्स जब्त किए गए। यह बिट्स अक्सर घोड़ों की जीभ व मुंह में दर्दनाक घाव करते हैं, जिनका उपयोग भारतीय पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित है। पेटा इंडिया के सदस्य महेश त्यागी ने जब्त किए गए अवैध बिट्स को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान घोड़ों के प्रति करुणा और सहानुभूति की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। बताया की इस अभियान का उद्देश्य पशु उत्पीड़न को रोकना और कानूनों की सख्ती से पालना कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...