हरदोई, फरवरी 2 -- हरदोई। बिना मान्यता के स्कूल संचालित कर नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कई फर्जी विद्यालयों को बंद करने एवं उनके संचालकों के खिलाफ एफआईआर करवाने के बाद जिला प्रशासन के राडार पर एक और फर्जी विद्यालय आ गया है। संडीला में अतरौली रोड स्थित गुरुकुल एकेडमी के संचालक एवं प्रबंधक आशीष कुमार गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गुरुकुल एकेडमी में बिना किसी वैध मान्यता के कक्षा एक से 12 तक का संचालन हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन पर आरोप है कि वह अभिभावकों से किताबों और ड्रेस के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है, जबकि विद्यालय संचालन के लिए शासन या विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है। बताया, अमान्य विद्यालय को बंद कराने के लिए पहले भी कई बार नो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.