देहरादून, मार्च 21 -- फ्रेंड्स एन्क्लेव शाहनगर समिति कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को सड़क का अवैध निर्माण करने के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्रावासियों ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फ्रेंड्स एन्क्लेव समिति के कार्यकारणी सदस्य आई लेन में एकत्रित हुए। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग खाली प्लॉट से बंद भूमि में सड़क बना रहे हैं। जबकि इस मामले की अभी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। आरोप है कि विरोध करने पर लोगों को धमकी दी जा रही है। सभी ने कालोनी की तारबाड़ को क्षतिग्रस्त करने को लेकर भी नाराजगी जताई है। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष अरुण गौड़, समिति के सदस्य बीएस रावत, श्रीधर प्रसाद नैथानी, पार्षद राकेश पंडित, प्रियंका चमोला, अनुपमा पटवाल, कुसुम थपलियाल, दीपा बिष्ट, कल्पना बिष्ट, विजयलक्ष्मी नेगी, शकुंतला पुंडीर आदि मौजूद थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.