मधुबनी, फरवरी 20 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। चनौरा गोठ निवासी 20 वर्षीय ओमप्रकाश ठाकुर की हत्या पारिवारिक अवैध संबंध में की गई। इस मामले में मृतक के सगे चाचा, चचेरे चाचा समेत कुल पांच लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अब भी फरार है। एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में शुक्रवार को बताया कि 13 फरवरी की रात फुलपरास से सकरी जाने वाली एनएच-27 लेन पर चनौरा गंज के समीप एक अज्ञात युवक का शव सड़क पर मिला था।गला रेता हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। 14 फरवरी की सुबह शव की पहचान शिवशंकर ठाकुर के पुत्र ओमप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई। इसके बाद पिता के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच ...