दुमका, जुलाई 11 -- झारखंड के दुमका में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहें एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पांदनपहाड़ी पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव के पास गुरुवार की दोपहर पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति राजेश सोरेन फरार हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने में रखा है। शुक्रवार की सुबह में शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेजा जाएगा। पुलिस ने फरार आरोपी पति राजेश सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दंपति अपने किसी रिश्तेदार के घर मोहनपुर गए थे। गुरुवार को दोनों घर पैदल लौट रहे थे। रास्ते में ही दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। दंपति का घर काठीकुंड के बिछियापहाड़ी गांव में है। मृतका का मायका पाकुड़ जिला के अमड़ापाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.