गोरखपुर, मार्च 21 -- हरनही, (खजनी)। 12 अक्तूबर 2024 को खजनी इलाके से लापता हुए कुशीनगर कप्तानगंज के राम नगीना की हत्या का राज खजनी पुलिस ने पांच महीने बाद सुलझा लिया। हत्यारोपित रामनगीना का दोस्त किशन और उसका भांजा है। देवरिया जिले के गौरीबाजार के बनकटिया गांव में अपने भांजे अनिकेत के यहां ले जाकर किशन ने रामनगीना को शराब पिलाई और जब वह बेसुध हो गया तब कीचड़ में सिर धंसा कर मार डाला। शव की पहचान न हो सके, इसके लिए ईंट से सिर भी कूंच दिया था। हत्या की वजह अवैध संबंध बताया जा रहा है। मौत पर पर्देदारी बनी रहे, इसके लिए आरोपितों ने राम नगीना के फोन से ही उसकी पत्नी को मैसेज भेजकर और कॉल कर अपहरण की कहानी गढ़ी और फिरौती मांगनी शुरू कर दी। पहले राउंड में पांच लाख रुपये की फिरौती वसूल भी ली, फिर 15 लाख रुपये फिरौती और मांग रहे थे। दोनों आरोपित फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.