मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुरालवालों ने दामाद की पिटाई कर दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया के मनुआपुर थाने का निवासी है। बुधवार को उसने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पत्नी, सास, ससुर समेत छह लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि 2017 में उसकी शादी हुई। उसे एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पत्नी एक साल पहले मायके आयी थी, तब से मायके में ही रह रही है। पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध है। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...