दरभंगा, दिसम्बर 11 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लगुनिया में ससुरालियों द्वारा एक युवक की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मृतक के भाई के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाना कांड सं. 215 /25 दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत तुर्की थाना क्षेत्र के लदौरा निवासी शिव भगत के पुत्र उमेश भगत ने कहा है कि उनके भाई प्रमोद भगत की शादी 2021 में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लगुनिया निवासी कुनमुन देवी के साथ हुई थी। चूंकि उसके भाई की पत्नी का अवैध संबंध दूसरे व्यक्ति के साथ था, इसलिए उक्त महिला अपने पति के साथ अक्सर गाली गलौज एवं मारपीट करती रहती थी। इधर, विगत गुरुवार को उसके भाई को ससुरालियों ने एक राय कर उनकी हत्या कर दी। उसके भाई की हत्या की सूचना पुलिस के द्वारा उन्हें मिली। मृतक के दाह संस्कार में लग...