अतरौली (अलीगढ़), जुलाई 10 -- अलीगढ़ जिले के बरला कस्बे में गुरुवार को एक महिला ने अपने प्रेमी को तमंचा देकर पति की हत्या करा दी। बीच-बचाव करने पर मृतक के भाई पर भी गोली चला दी। वह छर्रा लगने से घायल हो गया। महिला और आरोपी के बीच करीब 10 साल से अवैध संबंध थे। कई बार ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ा था। पति विरोध करता था, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया। घटना के बाद आरोपी थाने पहुंचा और बोला- साहब! मैंने हत्या कर दी है, गिरफ्तार कर लीजिए। पुलिस ने उसे और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बा बरला के मोहल्ला कोठी निवासी 36 वर्षीय सुरेश कुमार की शादी करीब 18 साल पहले फिरोजाबाद के गांव नगला बीच निवासी 36 वर्षीय बीना से हुई थी। इन पर दो बेटे व एक बेटी हैं। सुरेश नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड थे। पुलिस के अनुसार बीना के गांव के ही 24 वर्षीय मनोज पुत्र रामगोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.