गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। लालबाग इलाके में बीती 25 जनवरी की रात महिला को गोली मारने की घटना का लोनी बॉर्डर पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के शक में महिला के पति ने ही 50 हजार में सुपारी देकर फायरिंग करवाई थी। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया लालबाग निवासी हरिशंकर ने लोनी बॉर्डर थाने में केस दर्ज कराया था। उसका कहना था कि वह दिल्ली में एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है। 25 जनवरी की देर शाम वह पत्नी संजना के साथ बाइक पर सब्जी मंडी से घर लौट रहा था। सब्जी मंडी से पुलिस चौकी पार करके कुछ दूर चले ही थे, इसी दौरान पीछे से किसी ने उनकी पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल संजना को पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.