लखनऊ, दिसम्बर 21 -- पारा के पूर्वीदीनखेड़ा स्थित हैदर कैनाल किनारे रहने वाले राजगीर को शनिवार देर रात ऑटो चालक बाल पकड़कर घर से घसीट लाया और उसकी पत्नी के सामने सड़क पर रॉड से पीटकर मार डाला। आरोप है कि मृतक की पत्नी और हत्यारोपी के बीच अवैध संबंध थे। संबंधों के विरोध पर राजगीर की हत्या की गई है। मृतक के पिता ने ऑटो चालक, बहू और उसकी बहन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद कर ली है। मलिहाबाद के भदेसरमऊ गांव निवासी राजगीर शिव प्रकाश उर्फ छोटू (32) मौजूदा समय में पारा के पूर्वीदीनखेड़ा में हैदर कैनाल किनारे पत्नी सविता और दो बेटे नितीश व रौनक के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार देर रात आरोपी सतीश रॉड लेकर शिव प्रकाश के घर पहुंचा। उसने घर में घुसकर शिव प्रकाश क...