बुलंदशहर, फरवरी 5 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवक को अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी उसे आत्महत्या की धमकी देती थी और बाद में अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर मारपीट की गई। पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी और उसके कथित प्रेमी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली देहात में शिकारपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी दिसंबर 2021 को एक युवती के साथ हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह मोबाइल के जरिए कई युवकों के संपर्क में रहने लगी। जब भी पीड़ित इसका विरोध करता तो पत्नी उसे झूठे मामले में फंसाने या आत्महत्या करने की धमकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.