बरेली, नवम्बर 22 -- बरेली। बरेली दंग के मुख्य आरोपी तौकीर रजा के करीबी आरिफ के अवैध शोरूम पर बीडीए का बुलडोजर गरज रहा है। जगतपुर स्थित आकाश पुरम कॉलोनी कॉलोनी में बीडीए की कार्रवाई से डर और दहशत का माहौल बना हुआ है स्थानीय लोगों ने कहा कि आरिफ ने करोड़ रुपए कमाकर लोगों को बर्बाद कर दिया। अवैध दुकानें बनाकर बेची गईं। एहतियात के तौर पर आकाशपुरम कालोनी का गेट बंद कर दिया गया। अवैध निर्माण को लेकर लोगों में भी नाराजगी है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस-फोर्स तैनात किया गया है। पीलीभीत बाईपास पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात हैं। पुलिस अफसर लगातार एनाउंस कर रहे हैं। ट्रैफिक का संचालन प्रभावित न हो इसको लेकर भी एहतियात बरती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...