सिमडेगा, मार्च 7 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर पुलिस ने अवैध शराब लदा एक ट्रक जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी सौरभ कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आलोक में पुलिस जोराम चेकपोस्ट के समीप शराब लदी एक ट्रक को जब्त किया। ट्रक में एक हजार से ज्यादा शराब की पेटिया लदी हुई थी। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने अपना नाम शेख दाऊद बताया है। पुलिस पुछताछ कर रही है। बताया गया कि शराब गोवा से ठेठईटांगर के रास्ते नेपाल जा रही थी। उत्पाद निरीक्षक राजीव नयन ने बताया कि प्रथम दृष्टया परमिट जाली नजर आ रहा है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग हर विंदु पर जांच कर रही है। और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसडीपीओ बैजु उरांव, सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम, थाना प्रभारी मुरताज अंसारी सहित अन्य पुलिस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.