बरेली, फरवरी 22 -- शेरगढ़/देवरनिया। देवरनिया पुलिस ने मुड़िया जागीर से सिंगतरा गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 73 शराब के पाउच बिक्री करते हुए दबोच लिया। थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जयशंकर पुत्र लालता प्रसाद निवासी मुड़िया जागीर थाना देवरनिया बताया। आरोपी ने बताया कि बह शराब भट्ठी पर सेल्समैन का कार्य करता है अधिक कमाई करने को लेकर वह अवैध तरीके से सिंगतरा जाने वाले रास्ते पर शराब के पाउच बेच रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 73 शराब के पाउच बरामद किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...