पिथौरागढ़, जनवरी 11 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने बिण में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को दुकान संचालक विण निवासी रितेश कुमार शराब बेचते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत कार्रवाई की है। टीम में उप निरीक्षक ललित डंगवाल, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नीरज भोज मौजूद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...