पिथौरागढ़, जनवरी 7 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने नगर व अन्य क्षेत्रों में अवैध शराब बेचते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने रोडवेज स्टेशन के पास ढाबा संचालक रवींद्र कन्याल को शराब परोसने पर गिरफ्तार किया है। धारचूला में ग्राम हाट स्थित रेस्टोरेंट में हल्ला-गुल्ला व अराजकता की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। जांच में रेस्टोरेंट संचालक राजेश वर्मा को शराब बेचते हुए पकड लिया। थल में पुलिस ने प्रमोद राम को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...