महाराजगंज, नवम्बर 29 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाया। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर विभागीय टीम ने तीन लोगों अखिलेश कुमार, वीर बहादुर और नाटे को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। परतावल में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध शराब बेचे जाने की जानकारी विभाग को मिली थी, जिनमें परतावल बाजार सबसे अधिक प्रभावित बताया जाता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और तीन लोगों को मौके से हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रह...