अल्मोड़ा, दिसम्बर 28 -- जिला मुख्यालय के हवालबाग ब्लॉक के दिलकोट-कुज्याड़ी में अवैध तरीके से शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश भड़क उठा। महिलाओं ने जुलूस निकाला और शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अगर अवैध शराब बिक्री रोकी नहीं गई तो आंदोलन किया जाएगा। रविवार को ग्रामीणों ने बैठक की। गांव में बिक रही अवैध शराब पर नाराजगी जताई। महिलाओं ने एक सुर में कहा कि शासन-प्रशासन की मिलीभगत से गांव में अवैध शराब पहुंच रही है। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। कहा कि शराब से कई घर बरबाद हो गए हैं। युवा नशे की गर्त में जा रहे हैं। बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। आए दिन गांव में लड़ाई और झगड़े हो रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन मौन बैठा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...