बुलंदशहर, फरवरी 8 -- बुलंदशहर, संवाददाता। जहांगीराबाद में युवक की संदिग्ध मौत के बाद हुए बवाल के बाद एसएसपी ने कस्बा चौकी प्रभारी दीपक चाहर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर खुर्जा देहात की अगोरा चौकी के प्रभारी आनंद कुमार को जहांगीराबाद की कस्बा चौकी प्रभारी चार्ज सौंपा गया है। वहीं रविवार को आरोपी युवक और उसके परिजनों द्वारा पीड़ित पक्ष के लोगों के ऊपर शिकायत करने पर पथराव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। गौरतलब है कि जहांगीराबाद के मोहल्ला जटियान निवासी कौशिक कुमार उर्फ नीतू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की थी। जिस पर आरोपी युवक और उसके परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.