औरैया, जनवरी 11 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम छछून्द में महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में शराब की बिक्री को पूरी तरह रोका जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सस्ती और नकली शराब के कारण न केवल पारिवारिक कलह बढ़ी है, बल्कि नशे में धुत लोग सड़क पर हादसों का कारण भी बन रहे हैं। एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके बेटे पढ़ाई छोड़कर नशे के चंगुल में फंस रहे हैं। आबकारी विभाग के अधिकारी भगवान बक्स ने कहा कि इस मामले की उन्हें अभी तक जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही जानकारी प्राप्त होगी, छापेमारी कर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है, ताकि गांव में नशे के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी खतरे को रोका ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.