हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। आबकारी विभाग ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लागू शराबबंदी का उल्लंघन करते हुए अवैध शराब बेचते दो आरोपियों को दबोच लिया है। आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध था। छापेमारी के दौरान राजपुरा वार्ड नंबर 4 निवासी कृष के पास 119 पव्वे और मोटाहल्दू अर्जुनपुर निवासी अमन आर्य के पास दो कट्टों में कुल 62 बोतलें देशी-विदेशी शराब बरामद हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...