गोंडा, फरवरी 8 -- वजीरगंज। क्षेत्र के गणेशपुर ग्रंट व पुरैना जंगल में रविवार को आबकारी व पुलिस विभाग ने संयुक्त करवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण में लगी चार भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए पांच कुंतल लहन व 15 लीटर कच्ची शराब नष्ट कर दिया। आबकारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह की अगुवाई में उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह के साथ विनोद सोनी, राजकरन यादव व रजत सिंह की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान शराब बना रहे आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.