बलिया, दिसम्बर 12 -- बांसडीह। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को खरौनी गांव में एक अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा मारकर 10 हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया। मौके से शराब की महिला तस्कर खरौनी निवासी रीता देवी को 90 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छापेमारी में अवैध शराब बनाने में प्रयोग किए जाने वाले रसायनों का जखीरा भी बरामद हुआ। अवैध कारोबार में शामिल नौ अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इन सभी को नामजद किया है। फरार आरोपियों में खरौनी निवासी श्रीराम पासवान, जितेन्द्र पासवान, शिवशंकर पासवान, विरा पासवान व विजय पासवान आदि शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...