फरीदाबाद, जनवरी 9 -- पलवल, संवाददाता। मुंडकटी थाना क्षेत्र में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। दुकानदार और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर चाकू और डंडों से हमला कर एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं सहित पांच नामजद और 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल ने बताया कि थाने के पीएसआई रोहित गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि सौंध गांव में राजू अपनी परचून की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम का गठन किया और तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के दुकान पर पहुंचते ही दुकानदार राजू ने पुलिसकर्मियों को गालियां देना शुरू कर दिया। उसने शोर मचाकर अपने परिवार के सदस्यों को भी बुला लिया। मौके पर राजू का भाई भगत, भगत की पत्नी कविता, र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.