बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र की सिमरिया-दो पंचायत के बिंदटोली गांव में अवैध शराब निर्माण तथा इसकी खरीद-बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध नहीं लगा तो जल्द ही ग्रामीणों व महिलाओं के द्वारा चकिया थाना पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ये बातें ग्रामीण केदारनाथ भास्कर ने कही। गांव में अवैध शराब के निर्माण व इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए गुरुवार की देर शाम संस्कृत हाई स्कूल परिसर में चार दिनों के भीतर हुई दूसरी बैठक का संचालन करते हुए केदारनाथ भास्कर ने कहा कि ग्रामीणों की प्रयास के बाद इस धंधे में शामिल लगभग 75 फीसदी लोगों ने अवैध शराब का निर्माण, बिक्री तथा इसकी सेवन करना बंद कर दिया है। 25 फीसदी लोग अभी भी इस धंधे में शामिल हैं। जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन को ...