कोडरमा, दिसम्बर 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट के समीप गुरुवार को पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं तथा अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से थाना मोड़ के समीप चलाया गया। वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान काटे गए। पुलिस ने बिना हेलमेट, कागजातों की कमी एवं अन्य नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व सीमावर्ती क्षेत्र गोविंदपुर थाना अंतर्गत सतगावां के रास्ते अवैध रूप से परिवहन की जा रही भारी मात्रा में शराब को बिहार पुलिस द्वारा जब्त किया गया था। इसी के मद्देनज़र अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में लग...