बदायूं, फरवरी 25 -- होली त्योहार को लेकर अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम को लेकर अभियान चलाये जाने को डीएम अवनीश कुमार ने आदेश दिया है। जिसके क्रम में मंगलवार को अभियान चलाया गया। एसडीएम सहसवान साईं आश्रित साकमूरी तथा आबकारी निरीक्षक सहसवान परमहंस कुमार द्वारा टीम के साथ तहसील सहसवान की आबकारी दुकानों शाहबाजपुर, सहसवान बाईपास तथा स्टेट बैंक स्थित का देशी एवं कंपोजिट शॉप्स का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सहसवान बाइपास के अनुज्ञापी को साफ़ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में कोई गंभीर अनियमितता नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त खिरकवाड़ी, रज्जू नगला, नगला भगत आदि संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गयी। दौरान दबिश मौके पर लगभग 100 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया। 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीकृत किया। राष्ट्रीय राजमा...