सराईकेला, फरवरी 9 -- अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार सरायकेला,संवाददाता। टाटा-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में छापामारी कर अवैध शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जुगसलाई निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। अधीक्षक उत्पाद के निर्देशानुसार अवैध शराब के विनिर्माण के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में गम्हरिया थानान्तर्गत रेलवे स्टेशन पर प्राप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ के सहयोग से टाटा-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार संदिग्ध पैसेंजर की तलाशी लेने पर पैसेंजर के नीले रंग के बैग से 30 पाउच टेट्रा पैक, 5.4 लीटर ऑफिसर च्वाइस एलिट व्हिस्की फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल बरामद किया गया। फोटो-SKL-08,अवैध शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...