बेगुसराय, जनवरी 30 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को अवैध शराब के एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25 लीटर देसी शराब व एक बाइक पुलिस ने जब्त की है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी संजय मुखिया को बाइक पर 15 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात इसकी निशानदेही पर शराब बनाने के उपकरण एवं 10 लीटर अतिरिक्त शराब कुल मिलाकर 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...