सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- कूरेभार, संवाददाता। थाना कूरेभार पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मठिया के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान जन्त्री पुत्र नन्हकू, निवासी मठिया बहादुरपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जिसके संबंध में वह कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...