मोतिहारी, नवम्बर 4 -- कोटवा। भोपतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात दसौधा पुल धोबी घाट के पास छापेमारी कर अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। शराब तस्कर जसौली निवासी प्रदीप दास को 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 30 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार शराब को तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। छापेमारी के दौरान मौके से एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी ने उसके नाम का खुलासा चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट गांव निवासी सरोज कुमार के रूप में किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया की दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है तथा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...