रुडकी, फरवरी 13 -- पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि नशा मुक्ति देवभूमि मिशन के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुंजा बहादुरपुर रोड स्थित सुनेहटी आलापुर गेट के पास से बालेश निवासी सुनेहटी आलापुर को दबोचा। तलाशी में उसके पास से 49 पव्वे देसी शराब माल्टा बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...