लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के चण्दकोपा गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान चण्दकोपा गांव स्थित लखन प्रसाद साहू के दो किराना दुकानों में तलाशी ली गई, जहां से कुल 25 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में इलेक्शन सेल में पदस्थापित एसआई वारिश हुसैन, सदर थाना के एसआई रमेश कुमार सिंह सहित सदर थाना के सशस्त्र जवान मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.