सराईकेला, जनवरी 21 -- सरायकेला । उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु दिए गए स्पष्ट एवं सख्त निर्देशों के आलोक में आज दिनांक 21 जनवरी, 2026 को अधीक्षक उत्पाद क्षितिज मिंज के नेतृत्व में चांडिल अनुमंडल अंतर्गत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।अभियान के क्रम में चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलकंठ के समीप सोनरोडीह, हमसदा, रोला एवं जड़िगाड़ीह ग्रामों में संचालित कुल चार अवैध महुआ शराब भट्टियों (अड्डों) पर औचक छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 1100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिसम्मत रूप से विनष्ट किया गया, जबकि भट्टियों से कुल 50 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गई। इस संबंध में संबंधित अवैध शराब अड्डा...