मधेपुरा, जुलाई 29 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर महीनों से फरार अवैध शराब के कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लालो मुखिया थाना क्षेत्र के पीरनगर पंचायत के श्याम गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि तकरीबन डेढ़ महीने पूर्व गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर दबिश दी गई थी। छापेमारी में उसके घर से तकरीबन साढ़े ग्यारह लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया था। हालांकि आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया था। उसके बाद से लगातार घर से फरार चल रहा था। इस बीच उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई। हर बार वह चकमा देकर बच निकलता था। सोमवार को अहले सुबह उसे गिरफ्त में लेने में कामयाबी मिल गई। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्...