रामगढ़, जनवरी 22 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की गुरुवार को डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने समीक्षा की। सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर ने डीसी को उत्पाद कार्यालय रामगढ़ में कार्यरत बल, राजस्व आदि की जानकारी दी। जिसके उपरांत डीसी ने उत्पाद विभाग के किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। डीसी ने सहायक आयुक्त उत्पाद को जिला अंतर्गत किसी भी शराब दुकान में एमआरपी से अधिक शराब पर बिक्री न होने देने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने नियमित रूप से जांच अभियान चलाने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए जांच अभियान आदि की जानकारी सहायक आयुक्त उत्पाद से ली। उन्हें नियमित रूप से अवैध शराब के विरुद्ध जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। डीसी ने नई उत्पाद नीति के तहत संचालित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.