ललितपुर, दिसम्बर 21 -- ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन इस समय अवैध वेंडरों का गढ़ बन चुका है। यहां दर्जनों व्यक्ति बिना इजाजत खाने पीने की सामग्री बेच रहे हैं, जो अत्यधिक घटिया रहती है। बुंदेलखंड विकास सेना ने इस पर चिंता जताते हुए कार्रवाई के लिए मांग उठाई है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी। कंपनी बाग में आयोजित बैठक के दौरान बुंदेलखंड विकास सेना के जिला कमांडेंट सुद्येश नायक ने कहा कि भारतीय रेलवे ने भले ही ललितपुर को आदर्श माडल स्टेशन घोषित कर दिया हो परंतु ललितपुर जीआरपी और आरपीएफ ने इसे अपनी लोभ-लालच के चलते इसे बदहाल स्टेशन में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि ललितपुर जीआरपी और आरपीएफ के संरक्षण में अवैध वेंडरों का कारोबार भलीभांति फल फूल रहा है। अवैध वेण्डर यात्रियों को सड़ी-गली खाद्य सामग्री बेचकर मनमाने दाम वसूल रहे हैं, जिससे उन...