लखनऊ, फरवरी 22 -- आबकारी और पुलिस टीम ने रविवार को अवैध विदेशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के दो अन्य साथियों की तलाश है। वहीं पुलिस और आबकारी टीम को आरोपी के पास से 135 बोतले अवैध विदेशी शराब मिली है। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने रुसेना गांव छापा मारा। पुलिस और आबकारी टीम ने आम के बाग में एक गोदाम में अवैध विदेशी शराब की बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस को मौके से शराब की 135 बोलते बरामद हुई। पुलिस और आबकारी की टीम आरोपी को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रंजीत यादव निवासी रामपुर गांव थाना माल का है। आरोपी ने बताया कि शराब की बोतलों में फर्जी क्यूआर कोड लगाकर उसे बेच रहा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुल...