रांची, फरवरी 20 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम ने शुक्रवार को अवैध विज्ञापन के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम ने चर्च कॉम्प्लेक्स से लेकर डोरंडा तक सघन जांच करते हुए अनधिकृत होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और फ्लेक्स को चिन्हित किया। आधा दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर कुल Rs.7 लाख 47,224 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जानकारी के अनुसार, सर्वाधिक मेन रोड स्थित पूमा (नाइट्रो) प्रतिष्ठान पर 3 लाख 51 हजार 884 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के प्रावधानों के तहत अवैध विज्ञापनों के माध्यम से किए जा रहे अनधिकृत प्रचार-प्रसार के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। प्रशासक ने अभियान को और अधिक प्रभावी व तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नगर क्षेत्र को अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.