मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माण की शिकायत कर व्यापारियों से अवैध तरीके से धन वसूली करने वाले वांछित चल रहे आरोपी किक्की जैन को पुलिस ने पकड़ लिया है। एमडीए के जई ने पिछले दिनों आरोपी पर अवैध वसूली करने की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज के बाद सामने आए पीड़ित व्यापारियों ने कोतवाली पहुंच कर वांछित आरोपी के न पकड़ने जाने पर हंगामा किया था। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के जेई राजीव कोहली ने मोहल्ला मिटठूलाल निवासी किक्की जैन पुत्र विनोद जैन के विरुद्ध कोतवाली में नगर के व्यापारियों से अवैध रूप से वसूली करने की शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज के बाद आरोपी भूमिगत हो गया था। आरोपी के न पकड़े जाने पर तीन दिन पूर्व व्यापारियों ने कोतवाली पहुंच कर हंगामा...