खगडि़या, फरवरी 20 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सलारपुर चौक पर वाहन चालकों से कथित अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गुरुवार क़ो गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने औचक निरिक्षण किया। औचक निरीक्षण से इलाके में हड़कंप मचा दिया। प्रशासनिक टीम के अचानक पहुंचते ही चौक पर मौजूद स्टैंड कर्मियों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ संजय कुमार ने मौके पर मौजूद वाहन चालक मोहम्मद गुलजार आलम, श्री तिवारी, उमेश शर्मा, अनिल दास, रवि कुमार समेत कई अन्य लोगों से जानकारी ली। वाहन चालकों ने स्टैंड किरानी द्वारा मनमाने तरीके से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने मौके पर ही कड़ा रुख अपनाते हुवे स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध उगाही बर्दाश्...