मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस केंद्र के आधार सेंटर को शुक्रवार को सील कर दिया गया। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सेंटर के ऑपरेटर शुभम कुमार की आईडी रद्द करने के लिए डीडीसी को पत्र लिखा गया है। बीडीओ ने बताया कि अवैध वसूली की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मुसाचक निवासी फूलगेन ठाकुर ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि आधार अप टू डेट कराने के एवज में ऑपरेटर ने उनसे 350 रुपये की मांगी थी। इसके अलावा मनोहर कुमार, हंसलाल साह और विजय कुमार ने भी शिकायत की थी। जांच में सही पाए जाने पर आधार सेंटर सील कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...