रांची, जुलाई 16 -- रांची। जगह-जगह अवैध वसूली के विरोध में झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ की 19 जुलाई को नामकुम सरहुल मैदान में महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह बैठक सुबह नौ बजे आयोजित की जाएगी। इसमें नामकुम-रामपुर मार्ग में चलने वाले ऑटो चालक के अलावा झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.