अररिया, फरवरी 8 -- अररिया, निज संवाददाता जिले के ट्रैक्टर मालिकों और किसानों से हो रही अवैध वसूली, खाद-बीज की कालाबाज़ारी, ज़मीन म्यूटेशन में रश्वितखोरी और ट्रैक्टर चालकों के साथ बदसलूकी के खिलाफ 12 फरबरी को कलेक्ट्रेट परिसर में महाधरना देने का नर्णिय लिया है। इसको लेकर रविवार को शहर के यासीन मंज़िल में किसानों ने बैठक कर यह नर्णिय लिया। अररिया ट्रैक्टर ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. शाहिद आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि धरना के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक फैसल जावेद यासीन ने कहा कि यदि किसानों और ट्रैक्टर मालिकों का शोषण तत्काल बंद नहीं किया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन को वाध्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण होगा, लेकिन ज़रूरत पड़ने...