गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अवैध वसूली की शिकायत पर लोकपाल मनरेगा ने जांच के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत सरैया, विकास खंड सरदारनगर की निवासी मंजू देवी ने शिकायत की थीं। आरोप है कि ग्राम पंचायत में नियुक्त पंचायत सहायक द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहे हैं। लोकपाल मनरेगा नवीन कुमार द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर मामला गंभीर प्रतीत होता है। लोकपाल ने खंड विकास अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी सरदारनगर को निर्देशित किया है कि वे जांच कर सात दिनों के भीतर आख्या उपलब्ध कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.