हाजीपुर, दिसम्बर 5 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमणकारियों और ऑटो स्टैंड के नाम पर अवैध रूप वसूली करने वालों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान शुरू किया है। अतिक्रमणकारियों और अवैध वसूली करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम वर्षा सिंह के निर्देशानुसार शहर के कई स्थानों पर शुक्रवार को छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पाया गया कि पूर्व मध्य रेल, त्रिमूर्ति चौक, हाजीपुर टेम्पू स्टैंड के नाम पर पर्चियां छपवाकर तथा उसका दुरुपयोग कर टेम्पो स्टैंड से लगभग 500 मीटर आगे आने वाले सवारी वाहनों विशेषकर टेम्पो से अवैध रूप से वसूली की जा रही थी। मौके पर अवैध वसूली में संलिप्त एक व्यक्ति पिन्टू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह सोनपुर थाने के राहर दियारे के नरेन्द्र सिंह का पुत्र बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्...